फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब तक कृषि कानून वापस नहीं होंगे आंदोलन जारी रहेगा : राकेश टिकैत

विज्ञापन
विज्ञापन
भोट (रामपुर)। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि जब तक कृषि कानून वापस नहीं हो जाते हैं किसानों का आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने संभावना जताई कि 2024 तक सरकार कृषि कानूनों को वापस ले लेगी। उन्होंने कहा कि पांच जून को किसान कृषि कानून की प्रतियां जलाएंगे। क्योंकि इस दिन कृषि कानून को मंजूरी दिए जाने के एक साल पूरे हो रहे हैं।
विज्ञापन

राकेश टिकैत बुधवार को नैनीताल हाईवे के भोट स्थित टोल प्लाजा पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार हमारी बात जरूर मानेगी और जब तक नहीं मानेगी तो हम लोग वहीं धरने पर बैठे रहेंगे। धरने स्थल पर जो हमारी कच्ची झोपड़ियां बनी हुई हैं उनको पक्का बनाएंगे, क्योंकि अभी धरना लंबा चलने वाला है और कुछ दिन बाद बारिश होने वाली है। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी के बाद हमारी सरकार से कोई बातचीत नहीं हुई है। सरकार जब तब कानून वापस नहीं ले लेती है तब तक आंदोलन जारी रहेगा। भविष्य में इस मूवमेंट को आगे बढ़ाएंगे। डीजल-पेट्रोल के बढ़ते रेट पर उन्होंने कहा कि आंदोलन उसी के लिए तो चल रहा है। अनाज तिजोरी में बंद होगा जैसे ऑक्सीजन तिजोरी में बंद हुई। ऑक्सीजन का बड़ा सिलिंडर 160 रुपये का था वह 20 हजार में बिका। इंजेक्शन डीएम और एसपी रिलीज कर रहे हैं। क्या डीएम एसपी के पास एमबीबीएस की डिग्री है। जब इंजेक्शन भी सरकार रिलीज करेगी ऐसे ही रोटियां भी तिजोरियों में बंद होंगी और अनाज गोदामों बंद होगा व्यापारी की चाबी लगेगी और पुलिस फोर्स जो कंटीले तार दिल्ली के चारों तरफ लगे हैं वे गोदाम के चारों तरफ लगेंगे। अनाज उसके अंदर रहेगा और लोग भूख से मरेंगे। यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि हमें पता नहीं है क्या होने वाला है। जनता अपने आप बता देगी।
किसानों को आंदोलनजीवी बताए जाने पर भड़के
भोट। कृषि कानून के विरोध में आंदोलन कर रहे किसानों को आंदोलनजीवी बताए जाने के सवाल पर राकेश टिकैत ने कहा कि क्या हमारे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भी आंदोलनजीवी थे, जिन्होंने आंदोलन करके देश को आजाद किया। उन्होंने भाजपा के नेता लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी का नाम लेते हुए पूछा कि क्या ये भी आंदोलनजीवी हैं।
विज्ञापन

किसानों के साथ भोट टोल प्लाजा पर दिया आधे घंटे तक धरना
भोट। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने बुधवार को भोट टोल प्लाजा पर किसानों के धरने में आधा घंटे तक शामिल हुए। भोट टोल प्लाजा पर बुधवार को किसानों के धरने का छठा दिन था। उन्होंनते कहा यूपी में किसानों का 23000 करोड़ रुपये गन्ना का भुगतान बकाया है, गेहूं क्रय केंद्र सभी जगहों पर नहीं खुले हैं, यूपी में तो बिजली ही सबसे महंगी और सरकार कह रही है कि हमने गन्ने का भुगतान कर दिया है। सरकार ने तो गन्ने का भुगतान हवा में कर दिया है। यही हालात रहे तो उत्तरप्रदेश भी गुजरात की तरह पुलिस स्टेट हो जाएगी और पुलिस जो चाहेगी वही होगा। करीब आधे घंटे तक धरना स्थल पर किसानों के साथ बैठे राकेश टिकैत ने कहा कि जब तक सरकार तीनों कृषि कानूनों को वापस नहीं लेगी तब तक किसान आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर भाकियू के जिलाध्यक्ष हसीब अहमद, तहसील अध्यक्ष इरफान हसन, होरीलाल, विनोद यादव, मित्र पाल सिंह, अमृतपाल सिंह भिंडर, गुरविंदर सिंह, मुस्तफा, जाने आलम, रिजवान अली, मोहम्मद उमर, पप्पू खान, मोहम्मद नदीम, शकील अहमद, फरमान अली, गुरजीत सिंह, मोहम्मद मुस्तकीम, इमरान अली, इरफान हसन आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें