फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: टांडा मंडी समिति में धान खरीद को लेकर किसानों में नाराजगी

Wed, 03 Dec 2025 02:17 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा (रामपुर)। टांडा मंडी में धान खरीद को लेकर विवाद चल रहा है। सोमवार को विपणन निरीक्षक धरने पर बैठ गईं थी। मंगलवार को किसान यूनियन ने बैठक की और अनियमितताओं में आंदोलन करने की चेतावनी दीं।
विज्ञापन

सोमवार को मार्केटिंग इंस्पेक्टर दिव्यांगना शर्मा अचानक मंडी परिसर में धरने पर बैठ गई थीं। उनका आरोप था कि लखमन नगला, दढ़ियाल, पीपली और चंदूपूरा शुमाली जैसे क्षेत्रों में सरकारी खरीद केंद्र होने के बावजूद किसान टांडा मंडी का रुख कर रहे हैं, जिससे स्थानीय किसानों को घंटों लाइन में लगना पड़ रहा है और तौल प्रक्रिया प्रभावित हो रही है।
मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने मंडी समिति में चल रही अव्यवस्थाओं और अनियमितताओं को लेकर बैठक की। कहा कि स्थानीय किसानों के साथ किसी भी तरह का भेदभाव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिला सचिव साबिर अली ने कहा कि मंडी समिति में भयंकर अव्यवस्था है। उन्होंने तौल प्रक्रिया को निष्पक्ष बनाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें