फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीम के पेड़ पर फंदा लगाकर किसान ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबाद (रामपुर)। ढकिया चौकी क्षेत्र के गांव निवासी किसान ने पेड़ से पैंट का फंदा लगा आत्महत्या कर ली। शुक्रवार सुबह को ग्रामीणों ने पेड़ पर शव लटका देख परिजनों को सूचना दी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया। परिजनों का कहना है कि युवक शराब पीता था। अधिक नशे में उसने आत्महत्या कर ली और पुलिस से कानूनी कार्रवाई से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

ढकिया चौकी क्षेत्र के मधुकर गांव निवासी गुलाब सिंह (38) गुरुवार रात घर से गया था। इसके बाद पूरी रात वह घर नहीं लौटा। जंगल में नीम के पेड़ पर उसने पैंट का फंदा लगा आत्महत्या कर ली। शुक्रवार सुबह को जंगल पहुंचे ग्रामीणों ने जब गुलाब सिंह का शव देखा तो इसकी सूचना किसान के परिजनों को दी। इसी दौरान ग्रामीणों ने ढकिया चौकी पुलिस को भी फोन कर मामले की जानकारी दी। परिजनों का कहना है कि युवक शराब पीता था। अधिक नशे में उसने आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को उतरवाकर कब्जे में ले लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही थी। तभी परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने और किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई से इनकार कर किया, लेकिन पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। परिजनों ने कोई भी कानूनी कार्रवाई करने से मना कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें