फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से किसान की मौत

Tue, 10 May 2016 01:27 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नखासा थाना क्षेत्र के सलारपुर गांव में सोमवार को दोपहर मिट्टी से भरी ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्राली ने किसान को टक्कर मार दी। इससे किसान की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को पकड़ लिया। वहीं, किसान के परिजनों ने चालक पर किसान की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की तहरीर दे दी गई है। सलारपुर गांव निवासी भूरे खां की 30 वर्षीय पुत्र शफीक सोमवार को खाद डालने के लिए खेत पर जा रहा था।
विज्ञापन


गांव से निकलते ही पीछे से तेजगति के साथ आ रहे भरे ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से शफीक की मौत हो गई। ट्रैक्टर सलारपुर गांव निवासी उमर चला रहा था। किसान के परिवार वाले घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने उमर पर जान से मारने की नीयत से शफीक को टक्कर मारने का आरोप लगाया। परिवार वालों का कहना था कि मामूली बात पर चार दिन पहले शफीक का उमर से विवाद हो गया था। उमर ने इसी का बदला लिया है। थानाध्यक्ष केके तिवारी का कहना है कि सड़क हादसे में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। परिवार वालों की पुलिस से नोकझोंक भी हुई। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें