स्वार। कोतवाली क्षेत्र के रुस्तमनगर गांव निवासी एक किसान ने तीन लोगों पर उसके खेत से गेहूं की फसल काटकर ले जाने और विरोध करने पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। कोतवाली पुलिस ने घटना की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित किसान सुरेश ने पुलिस को बताया कि उसका खेत गाटा संख्या 749 में स्थित है, जिसमें गेहूं की फसल बोई गई थी। आरोप है कि 13 अप्रैल की सुबह करीब साढ़े तीन बजे गांव धनौरी निवासी पुरुषोत्तम, विकास और अशोक खेत में घुस आए और लगभग नौ बीघा में खड़ी गेहूं की फसल काटकर ट्रैक्टर-ट्रॉली में लादकर ले गए।
किसान का कहना है कि जब उसे घटना की जानकारी हुई और वह खेत पर पहुंचा। आरोपियों से पूछताछ करने पर उन्होंने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की। कोतवाल संजीव कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुरषोत्तम, विकास और अशोक के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद