टांडा। खेत की मेड़ को लेकर हुए विवाद में चार लोगों ने एक किसान को ट्रैक्टर से खींचकर लाठी-डंडों से पीटा। बचाने पहुंचे उसके भाई और चचेरे भाई को भी हमलावरों ने नहीं बख्शा। आरोप है कि आरोपियों ने तमंचे तानकर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
लोदीपुर नायक निवासी तौसीफ रजा ने बताया कि 27 अक्तूबर की रात करीब आठ बजे वह खेत की जोताई कर रहा था। इसी दौरान मसरूफ, मतलूब, अजीम और तस्वीर लाठी-डंडे व तमंचे लेकर खेत पर पहुंचे। उन्होंने तौसीफ को खेत की मेड़ विवाद में ट्रैक्टर से खींचकर पीटना शुरू कर दिया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि मसरूफ और मतलूब पूर्व में गोलीकांड के एक मामले में दोषी ठहराए जा चुके हैं। सीओ पंकज पंत ने बताया कि मामले में चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। संवाद