फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: किसान ने चिकित्सक पर लगाया पत्नी के साथ छेड़खानी का आरोप, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। कोतवाली क्षेत्र के एक किसान ने एक चिकित्सक पर उपचार के बहाने पत्नी के साथ छेड़खानी करने का आरोप लगाते हुए नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी चिकित्सक को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

घटना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की है। गांव निवासी एक व्यक्ति ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि तीन जनवरी को उनकी पत्नी ग्राम हामिदाबाद स्थित डॉ. आबिद उर्फ जुबैर के क्लीनिक पर दवाई लेने गई थी। आरोप है कि चिकित्सक ने उपचार के बहाने उनके साथ छेड़खानी की।
महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे जान मारने की धमकी दी। महिला ने घर पहुंचकर मामले की जानकारी परिजनाें को दी। आरोप है कि उन्होंने आरोपी चिकित्सक से बात की तो उसने उनके साथ भी बदसलूकी की। इसके बाद ग्रामीण पत्नी को लेकर कोतवाली पहुंचा और मामले की शिकायत पुलिस से की।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी चिकित्सक डॉ. आबिद उर्फ जुबैर के खिलाफ छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कर चिकित्सक को गिरफ्तार कर लिया। सीओ हर्षिता सिंह ने बताया कि आरोपी चिकित्सक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें