फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान को गोली मारने की सूचना पर दौड़ी पुलिस, घायल किसान रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
पटवाई (रामपुर)। खेत पर चारा लेने गए किसान को कुछ लोगों ने गोली मार दी। अन्य लोगों ने इसकी सूचना परिजनों को दी तो परिजन मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस घायल किसान को जिला अस्पताल लेकर आई। जहां से उसे रेफर कर दिया गया है। पुलिस अभी घटना को संदिग्ध मान रही है और मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन

पटवाई थाना क्षेत्र के हसनपुर गोहरा गांव निवासी सुरेश बुधवार दोपहर खेत पर पशुओं के लिए चारा लेने गया था। परिजनों का आरोप है कि इस दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार होकर आए कुछ लोगों ने सुरेश पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। गोली सुरेश पेट व कमर के बीच के हिस्से में लग गई, जिससे वो घायल हो गया। सूचना पर परिजन व पुलिस मौके पर पहुंच गए। पुलिस घायल सुरेश को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सुरेश को रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में परिजनों का कहना था कि गोली किसने मारी ये तो सुरेश ही बताएंगे, अभी वो बेहोश हैं। पुलिस ने घटना को संदिग्ध मानते हुए जांच शुरू कर दी है और सुरेश की मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। जिससे गोली मारे जाने की पुष्टि हो सके। फिलहाल खबर लिखे जाने तक परिजनों की ओर से तहरीर नहीं दी गई थी। पुलिस तहरीर व मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की बात कह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें