फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: खेत पर काम कर रहे परिवार पर हमला, तीन लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा। ग्राम धीमरखेड़ा में खेत पर काम कर रहे एक परिवार पर गांव के ही कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में रामचन्द्र सिंह, उनकी पुत्रवधू मुन्नी देवी और पोती रजनी घायल हो गईं।
विज्ञापन

पीड़ित रामचन्द्र सिंह के अनुसार, 17 मार्च को शाम करीब छह बजे वह परिवार के साथ खेत पर काम कर रहे थे। इसी दौरान महेन्द्र, प्रहलाद, धीर सिंह समेत अन्य लोग वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर सभी ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आसपास के लोगों के आने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। सीओ कीर्ति निधि आनंद ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें