फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: फर्जी लैब व अवैध क्लीनिकों पर छापा, पांच सील

Sat, 28 Nov 2026 11:07 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मिलक (रामपुर)। नगर में संचालित फर्जी पैथोलॉजी लैब और अवैध क्लीनिकों पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार को छापा मारा। टीम ने जांच के दौरान वैध दस्तावेज और जरूरी योग्यताएं न मिलने पर दो पैथोलॉजी लैब और तीन क्लीनिकों को सील कर दिया। वहीं, दो अन्य पैथोलॉजी लैब संचालकों को नोटिस जारी किए गए।
विज्ञापन

नगर में लंबे समय से बिना पंजीकरण और निर्धारित योग्यता के पैथोलॉजी लैब व क्लीनिक संचालित किए जाने की शिकायतें मिल रही थीं। इन केंद्रों पर गलत जांच रिपोर्ट देने और मरीजों की सेहत के साथ खिलवाड़ किए जाने के आरोप भी सामने आ रहे थे। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए शनिवार को सीएचसी अधीक्षक वासित अली के नेतृत्व में विभाग की टीम ने नगर में अलग-अलग स्थानों पर संचालित लैब और क्लीनिकों का निरीक्षण किया।
इस दौरान कई प्रतिष्ठानों पर पंजीकरण संबंधी दस्तावेज, आवश्यक शैक्षिक योग्यता और निर्धारित मानकों की कमी पाई गई। टीम ने नियमों का उल्लंघन करने वाले दो पैथोलॉजी लैब और तीन क्लीनिकों को मौके पर ही सील कर दिया। इसके अलावा दो अन्य लैब संचालकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक वासित अली ने बताया कि नगर में फर्जी लैब और क्लीनिक संचालित होने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों के आधार पर जांच कराई गई, जिसमें अनियमितताएं मिलने पर पांच प्रतिष्ठानों को सील किया गया है। उन्होंने कहा कि नियमों के विरुद्ध संचालित चिकित्सा केंद्रों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें