फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 रुपये की जाली करेंसी के बीस नोटों के साथ दो गिरफ्तार 

Wed, 12 Apr 2017 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /रामपुर
विज्ञापन
पुलिस द्वारा पकड़े गए नकली नोट बनाने के आरोपी।
विज्ञापन

विज्ञापन

गंज पुलिस ने तीतर वाली पाखड़ निवासी एक युवक के घर पर छापा मारकर वहां से सौ रुपये की जाली करेंसी के बीस नोटों के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताया गया है कि नकली नोट एक स्थानीय शख्स से आधे दाम पर लाया जाता था। नकली नोट देने वाला शख्स गायब हो गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।      

गंज पुलिस को दोपहर के समय मुखबिर के द्वारा सूचना मिली कि तीतर वाली पाखड़ निवासी शन्नू अपने साथी सलीम के साथ कहीं से दो हजार रुपये के नकली नोट लेकर आए है। उन नोटों को चलाने की तैयारी कर रहे हैं। उसके बाद पुलिस ने चारों ओर से  घेराबंदी करके घर पर दबिश दी जहां दोनों ने वहां से भागने का प्रयास भी किया। पुलिस दोनों को थाने ले आई। तलाशी लेने पर पुलिस को उनके पास से सौ-सौ के बीस नोट मिले जो जांच के दौरान नकली पाए गए। उसके बाद पुलिस ने शन्नू से पूछताछ शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 उसने  बताया कि रामपुर के ही पत्थरों का थंब निवासी सन्दू से वह आधे दामों में रुपये लेकर आते हैं। उसके बाद वह इनको बाजारों में चला दिया करते हैं। वह उनको शहर और आसपास के गांवों में इन नोटों को चलाया जाता है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि बचे तीसरे आरोपी को पुलिस तलाश रही है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें