फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवाब के पेड़ों की कीमत का मूल्यांकन करेगा वन विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। रामपुर के आखिरी नवाब रजा अली खां की संपत्ति के बंटवारे की प्रक्रिया के तहत उनकी अचल संपत्ति में शामिल शाहबाद के लखी बाग, रामपुर के बेनजीर बाग और कुंडा में लगे इमारती वृक्षों की कीमत आंकने का कार्य वन विभाग करेगा। कोर्ट के आदेश के बाद सामाजिक वानिकी प्रभाग के प्रभागीय निदेशक एके कश्यप ने इसके लिए दो टीमों का गठन कर दिया है। इन टीमों को 12 सितंबर तक कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर रामपुर के आखिरी नवाब रजा अली खां के संपत्ति की बंटवारे की प्रक्रिया उनके वारिसों के बीच चल रही है। इसके तहत नवाब की चल और अचल संपत्ति का आकलन कराया जा रहा है। नवाब की चल संपत्ति से संबंधित रिपोर्ट कोर्ट को प्रस्तुत कर दी गई है। अब उनकी अचल संपत्ति का आकलन कराया जा रहा है। नवाब की अचल संपत्ति में शाहबाद स्थित लखी बाग, रामपुर का बेनजीर बाग और कुंडा भी शामिल हैं। यहां पर कई फलदार और इमारती पेड़ लगे हुए हैं। इमारती पेड़ों की कीमत आंकने का कार्य कोर्ट ने वन विभाग को सौंपा है। प्रभागीय निदेशक एल्के कश्यप ने इसके लिए दो टीमें गठित की है। पहली टीम बेनजीर बाग और कुंडा जबकि दूसरी टीम को लखी बाग में इमारती पेड़ों की गिनती का कार्य सौंपा गया है। दोनों टीमों में दस-दस लोग शामिल किए गए हैं, जिसमें वन दरोगा और वन रक्षक शामिल हैं। टीमों को 12 सितंबर तक यह कार्य पूर्ण करने के निर्देश जारी किए गए हैं। पेड़ों की गिनती के दौरान टीमें वर्दी में रहेंगी। टीमों की मॉनिटरिरग की जिम्मेदारी क्षेत्रीय वन अधिकारी माजिद इब्राहिम और प्रधान सहायक अशरफ खां को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें