फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महीने भर में चालू हो जाएगी ई-रिक्शा फैक्ट्री 

Sun, 03 Jul 2016 12:44 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो रामपुर
विज्ञापन
रामपुर में शनिवार को रिक्शा फैक्ट्री में ई-रिक्शा निर्माण से संबंधित जानकारी लेते नगर विकास मंत्री आजम खां।
विज्ञापन

विज्ञापन
सूबे में गरीब रिक्शा चालकों को बांटने के लिए ई-रिक्शों का निर्माण रामपुर में अगले माह तक शुरू कर दिया जाएगा।  कायनेटिक ग्रीन कंपनी ने रामपुर में ई रिक्शा कारखाने की स्थापना कर दी है। हर साल यहां 25 हजार ई-रिक्शा का निर्माण होगा। शनिवार को नगर विकास मंत्री आजम खां ने ई रिक्शा कारखाने का लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कोई भी गरीब अब बेरोजगार नहीं रहेगा।

नगर विकास मंत्री आजम खां की एक और घोषणा हकीकत में बदल गई। शनिवार को रिमझिम बारिश के बीच हाईवे पर स्थित कायनेटिक ग्रीन कंपनी की स्थानीय यूनिट का शुभारंभ किया। उन्होंने यूनिट का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस मौके पर नगर विकास मंत्री आजम खां ने ई रिक्शा कारखाने की स्थापना को विकास की दिशा में काफी महत्वपूर्ण बताया। कहा कि यूपी सरकार इंसान को इंसान के जरिये खींचने के खिलाफ है। इसलिए ई-रिक्शा लाई गई है। गरीब रिक्शा चालकों को मुफ्त में ई रिक्शा उपलब्ध कराने की योजना यूपी सरकार की ही देन है। कहा कि वह गरीबों के दर्द को अच्छी तरह समझते हैं। इसलिए ई रिक्शा मुफ्त में उपलब्ध करा रहे हैं।
विज्ञापन


कहा कि इस फैक्ट्री के लगने से रामपुर के लोगों को भी रोजगार के साधन उपलब्ध हो सकेंगे। कहा कि प्रदेश के हर गरीब रिक्शा चालक को मुफ्त में ई रिक्शा दी जाएगी। उन्होंने इस मौके पर नवाब खानदान पर भी निशाना साधा। कहा कि नवाबों ने रामपुर के लिए कुछ नहीं किया। इस मौके पर कायनेटिक ग्रुप की सीईओ सुलज्जा फिरोदिया के मुताबिक पुणे की कायनेटिक ग्रीन एनर्जी प्लांट की एक यूनिट रामपुर में भी खोली गई है। इस प्लांट में हर साल 25 हजार ई रिक्शा बनाई जाएंगी। कहा कि इस प्लांट के जरिए यूपी में ई रिक्शा की मांग पूरी की जाएगी साथ ही सर्वश्रेष्ठ सर्विस भी देगी। कहा कि अगले एक माह के भीतर यहां पर उत्पादन शुरू कर दिया जाएगा। हर माह 2500 रिक्शाओं का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन


इस मौके सपा जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार, शाहबाद विधायक विजय सिंह, नगर पालिकाध्यक्ष अजहर अहमद, पूर्व विधायक अफरोज अली खां, एमएलसी डा.सरोजनी अग्रवाल, मीडिया प्रभारी फसाहत अली खां शानू, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन सलीम कासिम मौजूद रहे। वहीं डीएम राजीव रौतेला, एसपी संजीव त्यागी, सीडीओ अमित किशोर मौजूद रहे। अंत में नगर विकास विभाग के सचिव एसपी सिंह ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें