फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरडीए ने ध्वस्त किए अवैध निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिला सहकारी बैंक के पीछे चल रहे अवैध निर्माण पर रामपुर विकास प्राधिकरण (आरडीए) का बुलडोजर गरजा। करीब एक घंटे में ही अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिया गया। इस दौरान अफरा तफरी रही।
विज्ञापन

शहर में चल रहे अवैध निर्माण पर रामपुर विकास प्राधिकरण की ओर से शिकंजा कसा जा रहा है, लेकिन इसके बाद भी अवैध निर्माण थमने का सिलसिला शुरू नहीं हो रहा है। शनिवार को रामपुर विकास प्राधिकरण के अफसर सिविल लाइंस में जिला सहकारी बैंक के पीछे बन रहे भवन पर पहुंच गए। इसके बाद बुलडोजर से निर्माणाधीन इमारत को ध्वस्त कर दिया। आरडीए सचिव बैजनाथ ने बताया कि वसीम मियां प्राधिकरण से अनुमति लिए बिना ही दो सौ वर्ग मीटर भूखंड पर निर्माण करा रहे थे। उन्होंने प्राधिकरण से कोई भी नक्शा पास नहीं कराया जबकि, आरडीए ने 16 नवंबर को ध्वस्तीकरण का नोटिस भी जारी किया था। लेकिन, इस नोटिस के बाद भी अवैध निर्माण जारी था। इसी वजह से निर्माणाधीन इमारत को ध्वस्त किया गया है। उन्होंने बताया कि शहर में चल रहे अन्य अवैध निर्माण भी ध्वस्त कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें