रामपुर। अखिल भारतीय राहुल गांधी ब्रिगेड ने विद्युत संविदा कर्मियों पर बिजली चेकिंग के नाम पर मनमानी का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ प्रदर्शन किया।
इस दौरान प्रदेश सचिव सैयद विक्की मियां ने बिजली विभाग के संविदा कर्मियों पर बिजली चेकिंग के नाम पर उगाही करने का आरोप लगाया। उनका आरोप था कि नालापार मोरी गेट पर संविदा कर्मी बिना अवर अभियंता की जानकारी के चेकिंग पर आ जाते हैं।लोगों को हड़काकर उनसे अवैध वसूली करते हैं। विभाग बिना बताए लोगों के कनेक्शन काट रहा है। यदि किसी पर बकाया है तो उसे पहले बकाया जमा करने का नोटिस दिया जाए। उसके बाद उसका कनेक्शन विच्छेद किया जाए। अखलाक खां, सोहेल खान, जावेद, समी, राहिल, मोबीन, यामीन, लुक्का, शेजी, आमिर, रियाज, कैफ आदि मौजूद रहे। संवाद