फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन तक बाधित रहेगा बिजली सप्लाई

Sat, 31 Oct 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में सोमवार दो नवंबर से अगले तीन दिनों तक बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। बिजली आपूर्ति में कटौती मुरादाबाद से आ रही एचटी लाइन के टॉवर रिप्लेसमेंट कार्य के कारण की जाएगी। इस दौरान तीन दिन तक प्रभावित बिजलीघरों क्षेत्रों में तीन-तीन घंटे के शेड्यूल में बिजली सप्लाई दी जाएगी।
विज्ञापन



जिले में शहर और आसपास के कई ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली सप्लाई के लिए मुरादाबाद से आपूर्ति आती है। इसमें रामपुर-मुरादाबाद की एचटी लाइन नंबर-71 में टॉवर रिप्लेसमेंट का कार्य किया जाना है। हालांकि पहले 27 से 29 नवंबर तक इस लाइन के टॉवर का मेंटीनेंस करने की योजना तैयार की गई थी।


टॉवर की हालत अधिक खराब होने के कारण इसे बदले जाने का निर्णय लिया गया। इसके चलते 27 नवंबर से बिजली कटौती नहीं की गई। बिजली अफसरों ने अब टॉवर बदले जाने का का निर्णय दो नवंबर से लिया है। इसके लिए रामपुर-मुरादाबाद का 132 केवी बिजलीघर शटडाउन में रहेगा। टॉवर बदलने का कार्य 2, 3 और 4 नवंबर तक किया जाना प्रस्तावित है। शटडाउन के दौरान शहर के बिजलीघर क्षेत्रों में तीन-तीन घंटे के शेड्यूल में बिजली सप्लाई दी जाएगी।
विज्ञापन



एक्सईएन प्रथम एसके पांडे ने बताया कि इसके लिए सिविल लाइंस, अजीतपुर, बिलासपुर गेट, शाहबाद गेट, पहाड़ी गेट और पटवाई बिजली घर की आपूर्ति को एक शेड्यूल में और डूंगरपुर, रजा इंटर कालेज, किला, नवाब गेट, पांच एमवीए 384 (पनवड़िया) और स्वार बिजलीघर को दूसरे शेड्यूल में रखा गया है। तीन दिन तक चलने वाले मरम्मत कार्य के दौरान इन दोनों क्षेत्रों में बारी-बारी से तीन-तीन घंटे बिजली आपूर्ति दी जाएगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें