फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली बिल जमा करने को गलियों में घूमेगी वैन

Tue, 03 Nov 2015 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में नगरीय बिजली उपभोक्ताओं के लिए बिल जमा करने के लिए मोबाइल वैन सेवा की सोमवार से शुरुआत कर दी गई। निगम के डायरेक्टर पर्सनल नरेंद्र कुमार अग्रवाल ने सचल बिजली बिल जमा केंद्र की शुरुआत की। उपभोक्ता अपने मोहल्ले में ही बिल जमा कर सकेंगे।
विज्ञापन



बिजली उपभोक्ताओं के लिए बिल जमा करना भी किसी चुनौती से कम नहीं है। कैश काउंटर पर लगने वाली लंबी कतार और आए दिन कनेक्टिविटी या अन्य समस्याओं के कारण बिल जमा न हो पाने की समस्या से अब उपभोक्ताओं को निजात मिल गई है।


सोमवार को निगम के डायरेक्टर पर्सनल नरेंद्र कुमार अग्रवाल ने शहर में पहले सचल बिजली बिल जमा केंद्र का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने बिजली उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं और नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में भरपूर बिजली उपलब्ध कराने की बात कही। उन्होंने उपभोक्ताओं से भी समय से बिजली बिल जमा करने की अपील की।
विज्ञापन



बिजली बिल जमा करने के लिए मोबाइल वैन की सेवा शुरू होने से उपभोक्ता अब अपने घर के निकट ही बिल जमा कर सकेंगे और बिजलीघर नहीं जाना पड़ेगा। एक्सईएन प्रथम एसके पांडे ने बताया कि मोबाइल वैन शेड्यूल के अनुसार अलग-अलग मोहल्लों में जाकर खड़ी होगी। जिससे सी मोहल्लों के उपभोक्ता आसानी से बिल जमा कर सकें।


मोबाइल वैन के उद्घाटन के बाद डायरेक्टर ने सभी बिजली अफसरों के साथ समीक्षा बैठक भी की। इसमें लाइन लॉस व बिजली चोरी कम करने के साथ बकाएदारों के कनेक्शन काटने और एफआईआर कराने के लिए कहा गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें