फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की...

Fri, 26 Aug 2016 01:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
मिलक में श्री राधा-कृष्ण मंदिर में सजीं प्रतिमाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर गांव से लेकर शहर तक माहौल कृष्णमय हो गया। श्रद्धालुओं ने हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की.....के साथ कान्हा को झूला झुलाया तो आला रे आला गोेविंदा आला के शोर के बीच गोविंदाओं ने दही-हांडी फोड़ी। मंदिरों में कान्हा का श्रंगार कर विशेष पूजन किया गया और भोग लगाया गया। श्रद्धालुओं ने उपवास रखकर सुख-समृद्धि की कामना की। नगर में मां गर्जिया देवी माता मंदिर और श्री हरि मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव मनाया गया।
विज्ञापन


बुधवार के बाद गुरुवार को भी जिले भर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम रही। कई श्रद्धालुओं ने गुरुवार को उपवास रखकर पूजन किया। महिलाओं ने पंजीरी, हरीरा, मावे के लड्डू, मेवे आदि का भोग लगाकर पूजन किया। कई श्रद्धालुओं ने बुधवार रात में 12 बजे के बाद कान्हा का जन्मदिन मनाया और पूजन किया। साईं विहार स्थित मां गर्जिया देवी माता मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। जिसमें श्री राधा-कृष्ण, हनुमान जी, राम परिवार आदि झांकियां सजाई गईं। गोविंदाओं ने मटकी फोड़ी इसके बाद प्रसाद वितरित किया गया।

महिलाओं ने भजन गाकर भगवान श्रीकृष्ण और राधा देवी का गुणगान किया। सपने में रात श्याम..., श्याम बंसी बजाते हो... नंद के आनंद भयो...., राधे-राधे आदि भजन गाए। आगापुर रोड पर बने शिव-दुर्गा मंदिर में लड्डू गोपाल को झूला झुलाया गया और विशेष आरती की गई। इस अवसर पर अनुज सक्सेना, सोनू लोधी, राजेश, 
विज्ञापन


गंगापुर स्थित शिव मंदिर में श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन कर सुंदरकांड का पाठ किया। ग्रामीण क्षेत्रों में भी कई स्थानों पर झांकी सजाई गईं तो कई स्थानों पर मटकी फोड़ी गई। माला सिनेमा रोड स्थित सैनी नगर में छोटे-छोटे बच्चों ने गोविंदा बन मटकी फोड़ी और कान्हा के भजनों पर डांस किया।

उधर सैदनगर क्षेत्र में भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मंदिरों से लेकर आसपास तक के क्षेत्र में साफ-सफाई की गई। चूने का छिड़काव किया गया। महिलाओं व बच्चों ने मंदिरों में कीर्तन कर श्रीकृष्ण भगवान का गुणगान किया। रात में मंदिरों में कान्हा को भोग लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें