रामपुर के शहजादनगर थाना क्षेत्र के सेंडोली गांव में सरकार की ओर से 16 साल पहले मुफ्त में दिए गए बिजली कनेक्शनों की मीटर रीडिंग लेने पहुंची बिजली विभाग की टीम को ग्रामीणों ने खदेड़ दिया।
काठगोदाम से मुरादाबाद जा रही पैसेंजर ट्रेन से पकड़े गए फर्जी टीटीई को जीआरपी ने जेल भेज दिया। जीआरपी को शुक्रवार को सूचना मिली थी कि काठगोदाम से मुरादाबाद जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में युवक रेलवे का टीटीई बनकर यात्रियों की चेकिंग कर उनसे रुपये वसूल कर रहा है।
जिसके बाद ट्रेन में ही कुछ यात्रियों ने उस युवक को पकड़ लिया था। रामपुर स्टेशन पर पहुंचते ही उसे जीआरपी के हवाले कर दिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम संजू उर्फ हुकुम सिंह निवासी गांव खंजीपुरा थाना शाहबाद बताया।
आरोपी के पास से फर्जी आईकार्ड और कुछ रुपये भी बरामद हुए। जीआरपी थाना प्रभारी सुभाष तोमर ने बताया कि आरोपी का आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ एससी-एसटी एक्ट और गैंगस्टर एक्ट में मुकदमे दर्ज हैं। शनिवार को आरोपी संजू उर्फ हुकुम सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए उसको जेल भेज दिया गया।