फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 घंटे बिजली गुल, लोगों मंे गुस्सा फुल    

Wed, 10 Oct 2018 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
टांडा में बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करतीं पालिकाध्यक्ष तथा अन्य ।
विज्ञापन
 
विज्ञापन

 सोमवार की शाम से क्षेत्र में लगातार 20 घंटे बिजली ठप रही। जिससे लोगों को तमाम दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। इस दौरान संबंधित विभागीय अधिकारियों के मोबाइल फोन पर भी संपर्क नहीं होने से लोगों में भारी आक्रोश है, जो कि सरकार की नवरात्रों और दीपावली के दौरान 24 घंटे बिजली देने की घोषणा के दौरान कभी भी फूट सकता है।       

दढ़ियाल क्षेत्र में बिजली व्यवस्था बदहाल होकर रह गयी है ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे बिजली देने के सरकारी आदेश हवा में उड़कर रह गए हैं कभी जर्जर हाईटेंशन लाइन तो कभी टांडा के 132 केवीए बिजलीघर से आपूर्ति बंद होने का हवाला देकर क्षेत्र की बिजली अक्सर पूरी पूरी रात और दिन गायब कर दी जाती है जिससे लोगों में बिजली विभाग के प्रति लगातार आक्रोश पनप रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार की शाम भी करीब आठ बजे से गायब हुई बिजली मंगलवार शाम चार बजे तक गायब रही।  इस दौरान लोगों ने जब विभाग के अवर अभियंता राजेंद्र सिंह और एसडीओ सुमित कुमार से फोन पर संपर्क करना चाहा तो किसी का भी नंबर नहीं लगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें