फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली विभाग के कर्मचारी ही करा रहे थे बिजली चोरी, निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। बिजली विभाग के कर्मचारी ही बिजली चोरी में लिप्त निकले। अधिशासी अभियंता ने मौके पर बुलाया तो दोनों नशे में थे। सीढ़ी तक नहीं संभल पा रही थी। इस पर दोनों का मेडिकल कराया गया, जिसमें नशे की पुष्टि होने के बाद अधिशासी अभियंता ने दोनों को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

मामला पहाड़ी गेट बिजलीघर क्षेत्र का है। शुक्रवार को अधिशासी अभियंता प्रथम भीष्म कुमार ने उपखंड अधिकारी विनय कुमार एवं क्षेत्रीय अवर अभियंताओं के साथ चेकिंग की। इस दौरान कई स्थानों पर बिजली का चोरी से उपभोग होता मिला। इस पर अधिशासी अभियंता ने लाइन कटवाने के लिए पहाड़ी गेट बिजलीघर पर तैनात कुली नवीन कुमार और पेट्रोलमैन राजकुमार को बुलाया। कर्मचारी मौके पर पहुंचे। इसके बाद सीढ़ी लगाकर खंभे पर चढ़ने लगे, लेकिन दोनों ही गिर गए। उन्हें देखकर लगा कि दोनों ने नशीले पदार्थ का सेवन किया है। दोनों का मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसमें यह स्पष्ट हो गई। साथ ही यह भी सामने आया कि बिजली चोरी कराने में कर्मचारी संलिप्त हैं। दोनों अपने क्षेत्र में पेट्रोलिंग भी नहीं करते हैं। अधिशासी अभियंता ने दोनों कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उन्होंने बताया कि दोनों कर्मचारियों की बिजली चोरी कराने में संलिप्तता है। साथ ही ड्यूटी के दौरान नशीले पदार्थ का सेवन करने से ड्यूटी में लापरवाही बरती गई। इसी के चलते दोनों को निलंबित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें