फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव आज, दोपहर तीन बजे के बाद होगी मतगणना

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव शनिवार को होगा। पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक मतदान होगा, जबकि इसके बाद मतगणना होगी। जिला पंचायत के 34 सदस्य अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इस दौरान कलक्ट्रेट में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। कोई भी मतदान अपने मोबाइल फोन लेकर प्रवेश नहीं कर सकेगा। मतगणना के दौरान भी मोबाइल प्रतिबंधित कर दिया गया है।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव संपन्न होने के बाद राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव का एलान कर दिया गया था। इसके तहत 26 जून को नामांकन हुए। अध्यक्ष पद के लिए भाजपा ने वार्ड 12 से सदस्य चुनकर आए पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ख्यालीराम लोधी को समर्थन दिया है। समाजवादी पार्टी के समर्थन से वार्ड 10 से चुनकर आईं नसरीन जहां प्रत्याशी हैं। इसके अलावा वार्ड चार के सदस्य अमरजीत सिंह भी चुनाव मैदान में हैं। इस तरह यहां त्रिकोणीय मुकाबला होने के आसार हैं।
निर्वाचन कार्यक्रम के तहत अध्यक्ष पद के लिए तीन जुलाई यानी शनिवार को कलक्ट्रेट में मतदान होगा। पूर्वाह्न 11 बजे से मतदान शुरू हो जाएगा। जबकि, दोपहर तीन बजे के बाद से मतगणना होगी। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम रहेंगे। इसको लेकर शुक्रवार को बैरीकेडिंग की गई। शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत एवं नगर निकाय रविन्द्र कुमार मांदड़ ने दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। उन्होंने बताया कि मतदाता की कलक्ट्रेट के गेट पर ही तलाशी ली जाएगी। जिला पंचायत सदस्य मतदान एवं मतगणना स्थल पर मोबाइल लेकर नहीं जा सकेंगे। साथ ही सरकार से सुरक्षा प्राप्त कोई जनप्रतिनिधि मतदान एवं मतगणना स्थल पर नहीं जा सकेगा। मतगणना प्रत्याशी या फिर सदस्य की उपस्थिति में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें