फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के आठ परीक्षा केंद्रों पर 18 जुलाई को होगी बीएड प्रवेश परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। रामपुर जिले में बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा आठ केंद्रों पर होगी। परीक्षा का आयोजन 18 जुलाई को किया जाएगा। इसके लिए परीक्षा केंद्रों की फाइनल सूची तैयार कर दी गई है।
विज्ञापन

लखनऊ विश्वविद्यालय द्वारा उत्तर प्रदेश बीएड-2021 की संयुक्त प्रवेश परीक्षा परीक्षा 19 मई को पूरे प्रदेश में होनी थी, लेकिन कोरोना महामारी के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। संक्रमण की रफ्तार कम होने के कारण शासन ने एक बार फिर 18 जुलाई को बीएड प्रवेश परीक्षा को कराने का निर्णय लिया है। प्रवेश परीक्षा का परिणाम पांच अगस्त को घोषित किया जाएगा। इसके बाद प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग 10 अगस्त से शुरू होगी और शैक्षणिक सत्र 30 अगस्त से शुरू किया जाएगा। रामपुर जिले में आठ परीक्षा केंद्रों पर 2800 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा के दौरान कोविड-19 गाइड लाइन का पालन करने के विशेष निर्देश दिए गए हैं।
इन केंद्रों पर होगी परीक्षा
राजकीय रजा डिग्री कॉलेज, राजकीय महिला डिग्री कॉलेज, राजकीय खुर्शीद कन्या इंटर कॉलेज, राजकीय जुल्फिकार इंटर कॉलेज, राजकीय रजा इंटर कॉलेज, राजकीय पॉलिटेक्निक, जैन इंटर कॉलेज और सुंदर लाल इंटर कॉलेज।
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी परीक्षा
बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा सीसीटीवी कैमरा और वॉइस रिकॉर्डर की निगरानी में होगी। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर कोविड-19 गाइडलाइन का विशेष पालन कराए जाएगा। परीक्षा से 1 दिन पहले सभी परीक्षा केंद्रों को सैनिटाइज किया जाएगा। परीक्षा केंद्रों पर थर्मल स्कैनर और सैनिटाइजर का इंतजाम करने के आदेश भी दिए गए हैं।
यह होगा प्रारूप
बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा में दो प्रश्न पत्र होंगे। प्रत्येक प्रश्न पत्र 200 अंक का होगा। इसमें वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। दोनों प्रश्न पत्रों में 50-50 प्रश्नों के दो सेक्शन होंगे। प्रत्येक सेक्शन 100 नंबरों का होगा। इस तरह कुल 400 अंकों की परीक्षा होगी। दोनों पेपरों में सभी के लिए सेक्शन-ए अनिवार्य होगा।
बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए शहर में आठ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। केंद्रों का निर्धारण होते ही परीक्षा से जुड़ीं तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। -डॉ. पीके वार्ष्णेय, प्राचार्य राजकीय रजा डिग्री कालेज व उप नोडल समन्वयक एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें