फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: बस की टक्कर से मोपेड सवार बुजुर्ग की मौत

Wed, 09 Sep 2026 01:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबाद। घर का राशन लेने आ रहे मोपेड सवार बुजुर्ग प्रेमराज (65) की बस से टक्कर हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग की उपचार के लिए मुरादाबाद ले जाते समय मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

ढकिया चौकी क्षेत्र के नसरत नगर गांव निवासी प्रेमराज मंगलवार शाम घर का राशन लेने के लिए मोपेड से ढकिया गांव आ रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ढकिया गांव स्थित गैस एजेंसी के निकट उनकी मोपेड की टक्कर बस से हो गई। हादसे में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए।
परिवार के लोग घायल बुजुर्ग को सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां उनका प्राथमिक उपचार कराया गया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। हालत गंभीर होने पर परिवार के लोग बेहतर उपचार के लिए उन्हें मुरादाबाद के निजी अस्पताल लेकर जा रहे थे। इलाज के लिए ले जाते समय देर शाम उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

परिवार के लोग शव को सीएचसी ले आए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ देवकीनंदन ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें