फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: खेत के विवाद में बुजुर्ग पर हमला, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा। ग्राम लाडपुर बीबी निवासी रियासत हुसैन ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि गांव के अब्बास, शरीफ और उस्मान ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

पीड़ित के अनुसार वह अपने खेत में पशुओं के लिए बरसीम बोने गया था, तभी आरोपी अब्बास, शरीफ व उस्मान वहां पहुंचे और खेत की मेढ़ काटने का आरोप लगाकर उससे विवाद करने लगे। आरोपियों ने एकमत होकर गाली-गलौज की और फावड़ा तथा लाठी-डंडों से प्रार्थी पर हमला कर दिया।
फावड़ा रोकने के प्रयास में रियासत के हाथ में चोटें आईं और खून निकलने लगा। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली पुलिस ने शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें