फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: बलवा और जानलेवा हमले में चार भाइयों समेत आठ दोषी

Wed, 29 Apr 2026 12:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। बलवा, मारपीट और जानलेवा हमले के मामले में कोर्ट ने चार भाइयों समेत आठ लोगों को दोषी माना है। कोर्ट बुधवार को इस मामले में सजा पर सुनवाई करेगी।
विज्ञापन

मामला सिविल लाइंस क्षेत्र के रायपुर गांव का है। गांव निवासी उदल सिंह ने सिविल लाइंस थाने में 10 अक्टूबर 2017 को प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिसमें कहा था कि शाम को उसके भाई हरपाल की किसी बात को लेकर कुछ लोगों से कहासुनी हुई थी। सभी ने मिलकर भाई को पीटकर घायल कर दिया था।
वह अपने भाई हरपाल, ओमपाल, जौहर सिंह और कुंवरपाल को लेकर थाने शिकायत करने जा रहे थे। तब आरोपियों ने उन्हें रास्ते में घेरकर लाठी-डंडे, चाकू, तलवार और तमंचे से जानलेवा हमला किया था। पुलिस ने बलवा, मारपीट और जानलेवा हमले की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की थी।
विज्ञापन

इस मामले में रायपुर निवासी चार भाई सियाराम, वीर सिंह, बनवारी और रमेश के अलावा गांव के ही कलुआ उर्फ सुनील, मोजी उर्फ मनोज, मनीष और आशीष को नामजद किया गया था। विवेचना पूरी कर पुलिस ने सभी आठ लोगों के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की थी।
सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने कहा कि घायलों को आई चोटें साधारण प्रकृति की हैं। अभियोजन की ओर से सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता प्रमोद सागर ने पैरवी की और कहा कि घटना इस इरादे से की गई थी कि ऐसी परिस्थितियों में मृत्यु हो सकती थी। कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद सभी आठ आरोपियों को दोषी मान लिया है। अब सजा के प्रश्न पर बुधवार को सुनवाई होगी।
0000
पुलिस पार्टी पर हमले के दो आरोपियों को सजा
रामपुर। पुलिस पार्टी पर हमले के मामले में दोषी दो लोगों को कोर्ट ने दस-दस माह की कैद व जुर्माना अदा करने की सजा सुनाई है। यह मामला शाहबाद कोतवाली क्षेत्र का है। वर्ष 2013 में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया था। आरोप है कि इन लोगों ने पुलिस की टीम पर हमला कर दिया था। इस मामले में कोर्ट ने बरेली के इज्जतनगर निवासी शिव कुमार और सुमित पटेल को दोषी मानते हुए दस-दस माह की सजा और ढाई-ढाई हजार रुपये का जुर्माना अदा करने के आदेश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें