फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चांद रात पर बाजारों में नहीं दिखेगी पुरानी रौनक, अधिकांश दुकानें हैं बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। चांद रात और ईद पर बाजार में वो पुरानी रौनक नहीं दिखेगी। चांद रात के दिन तो पूरी रात बाजार गुलजार रहते थे, लेकिन इस साल ऐसा कुछ नहीं होने वाला है। कोरोना वायरस के संक्रमण के मद्देनजर जिले में अभी बाजार को खोलने के लिए कोई फैसला नहीं किया गया है। 27 मई के बाद इस संबंध में कुछ दिशा निर्देश जारी किए जा सकते हैं, लेकिन यदि कुछ छूट भी मिली तो लोगों को फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के संक्रमण के मद्देनजर लॉकडाउन चल रहा है। 25 मार्च से लागू हुए इस लॉकडाउन की वजह से सभी कुछ बंद हो गया था, लेकिन तीसरे चरण से कुछ ढील शुरू हो गई थी। जबकि, चौथे चरण में बाजार खोलने को लेकर सरकार की ओर से एडवाइजरी जारी की गई थी, जिसमें फैसला प्रदेश सरकार के ऊपर छोड़ा था कि वे हालात को देखते हुए अपने स्तर से फैसला लें। रामपुर की वर्तमान परिस्थितियों के बारे में बताया जाए तो यहां पिछले करीब एक सप्ताह से निरंतर कोरोना संक्रमित सामने आ रहे हैं। शुक्रवार को भी छह लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। ऐसे में रामपुर में ईद के मद्देनजर किसी भी तरह की ढील देने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। इस बावत गुरुवार को जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह ने व्यापारियों के साथ बैठक भी की थी, जिसमें उन्होंने साफ किया था कि 27 मई के बाद दुकानें खोलने को लेकर अलग से दिशा निर्देश जारी किए जाएंगे। तब तक जिलाधिकारी हर रोज अलग अलग क्षेत्रों से जुड़े लोगों के साथ बैठक करेंगे, जिसमें वह स्थिति की समीक्षा के साथ ही अधिक जरूरी सेवाओं को चिह्नित करेंगे।
ऐसे में यह साफ है कि इस बार ईद पर भी शहर के बाजार सुनसान रहेंगे। बाजारों में लोग नजर नहीं आएंगे। हालांकि, कपड़े, जूते, खाद्यान्न संबंधी कुछ दुकानें बाजार में खुली हैं, लेकिन वहां भी सिर्फ होम डिलीवरी के माध्यम से सामान दिया जा रहा है। यदि कोई दुकानों पर आ भी रहा है तो फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करने हुए सामान दिया जा रहा है। फिर लोग भी कोरोना संक्रमण की वजह से अपने स्तर पर भी पूरी तरह सतर्क हैं। बाजार में अगर लोग जाएंगे भी तो फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करना पड़ेगा। एक वक्त में दुकान पर दो से अधिक ग्राहक नहीं हो सकते हैं। ऐसा नहीं करने की स्थिति में दुकानदार और ग्राहक दोनों पर जुर्माना लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें