फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: त्योहारों में बाजार क्षेत्र में नहीं जाएंगे ई-रिक्शा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र ने रविवार को रिजर्व पुलिस लाइन में व्यापारियों के साथ बैठक की। व्यापारियों ने त्योहारों में बाजार क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था का मामला उठाया। एसपी ने आदेश दिया कि दशहरा, धनतेरस सहित प्रमुख त्योहार के दिन बाजार क्षेत्र में ई-रिक्शा आदि प्रतिबंधित रहेंगे।
विज्ञापन

बैठक के दौरान व्यापारियों ने बाजार क्षेत्र में पुलिस व्यवस्था बढ़ाने, सादे कपड़ों में पुलिस कर्मियों को तैनात करने और ट्रैफिक व्यवस्था सही करने का निवेदन किया। एसपी ने आश्वासन दिया कि व्यापारियों की सभी मांगों को माना जाएगा। व्यापारियों ने पुलिस की ओर से साइबर क्राइम को लेकर चलाए जा रहे जागरूकता अभियान की तारीफ की। कहा कि इससे व्यापारियों को बहुत फायदा हुआ है। व्यापारियों ने बैठक के बाद नवनियुक्त अपर पुलिस अधीक्षक का भी स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें