फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: गड्ढों से बचने में ई-रिक्शा पलटा, बाल-बाल बचा बड़ा हादसा

Mon, 21 Sep 2026 02:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
धमोरा। शहजादनगर थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़े पीसीएफ गोदाम चौराहे के पास सर्विस रोड पर बने गहरे गड्ढे रविवार को हादसे का कारण बन गए। गड्ढों से बचने के प्रयास में एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के दौरान मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि ई-रिक्शा पलटने से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के मुताबिक पीसीएफ गोदाम चौराहे के आसपास सर्विस रोड लंबे समय से बदहाल स्थिति में है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बने हुए हैं। बारिश के बाद इन गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा लगाना वाहन चालकों के लिए मुश्किल हो जाता है। दिन के समय तो किसी तरह वाहन चालक गड्ढों से बचकर निकल जाते हैं, लेकिन रात के समय स्थिति और अधिक खतरनाक हो जाती है।
रविवार को ई-रिक्शा चालक इसी मार्ग से गुजर रहा था। इसी दौरान गड्ढों के कारण ई-रिक्शा का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर पलट गया। आसपास मौजूद लोगों ने मौके पर पहुंचकर ई-रिक्शा को सीधा कराया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क की खराब हालत को लेकर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें