फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: रामपुर में ई-चालान व्यवस्था शुरू, चौराहों पर कैमरे लगे

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। शहर की यातायात व्यवस्था को आधुनिक बनाने के लिए प्रमुख चौराहों पर ई-चालान प्रणाली लागू की जा रही है। इसके तहत तीन प्रमुख चौराहों पर अत्याधुनिक कैमरे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

प्रशासन और पुलिस विभाग ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। मालगोदाम तिराहे पर कैमरे लगा दिए गए हैं, जबकि दो अन्य चिह्नित चौराहों पर जल्द ही काम शुरू होगा। ये अत्याधुनिक कैमरे वाहन पंजीकरण पट्टिका पढ़ने के साथ-साथ यातायात नियम तोड़ने वालों की पहचान भी करेंगे। इन कैमरों को सीधे नियंत्रण कक्ष से जोड़ा जाएगा, जहां से कर्मचारी सीधे दृश्यों पर नजर रखेंगे और बिना सुरक्षा पेटी, हेलमेट या गलत दिशा में वाहन चलाने वालों के स्वतः ई-चालान जारी होंगे। यातायात निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि यह कार्य शुरू हो चुका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें