रामपुर। असत्य पर सत्य की विजय के साथ ही विजयदशमी पर श्रीराम ने रावण का वध किया। नगर में चार स्थानों पर रामलीला मंचन का आयोजन किया जा रहा है। इसमें मंगलवार को सभी स्थानों पर रावण वध लीला का मंचन करते हुए रावण दहन किया गया। इस अवसर पर मेला भी लगाया गया, जिसमें बच्चों ने जमकर मौज मस्ती की।
उत्सव पैलेस में श्री सनातन रामलीला कमेटी की ओर से रामलीला मंचन का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें मंगलवार को रावण वध लीला का मंचन किया गया। रावण दहन के साथ ही मेले का भी आयोजन किया। मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने श्रीराम का चरित्र मंचन कर रहे कलाकार का तिलक कर मेले का उद्घाटन किया। इस अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष शिवहरि गर्ग, वीरेंद्र कुमार गर्ग, डॉ. अजय अग्रवाल, वेदप्रकाश वर्मा, ईश्वर सरन अग्रवाल, विष्णु सरन, हरीश चंद्र अग्रवाल, सुदर्शन लाल गुप्ता, राकेश कुमार जैन, सुभाष चंद्र अग्रवाल, सुनील कुमार गोयल, विनोद कुमार, दिनेश अग्रवाल, जुगेश अरोरा, राजीव सरन गर्ग, हरिओम गुप्ता, अनिल कुमार चौरसिया, श्याम कृष्ण शर्मा, अनिल वशिष्ठ आदि मौजूद रहे।
ज्वालानगर में श्री आदर्श रामलीला कमेटी की ओर से रामलीला मंचन का आयोजन हो रहा है। जिसमें मंगलवार को रावण वध लीला का मंचन किया गया। प्रभु श्रीराम का चरित्र निभा रहे कलाकार ने रावण पुतले का दहन किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्यामलाल एडवोकेट ने मेले का भी उद्घाटन किया। रावण दहन के बाद श्रीराम जी के अयोध्या वापसी, भरत मिलाप और राजगद्दी लीला का मंचन किया गया। इस अवसर पर सुरेश अग्रवाल, मुकुल अग्रवाल, विकास दीक्षित, अनुराग शर्मा, डॉ. तेजवीर यादव, अवधेश शर्मा, त्रिभुवन पंडित, अनुज सक्सेना, विशाल शर्मा, अनुज सक्सेना मौजूद रहे।
मोदीपुर में चल रहे रामलीला मंचन में भी मंगलवार को रावण वध की लीला का मंचन करते हुए रावण के पुतले का दहन किया गया। इससे पहले मेघनाद व कुंभकरण वध की लीला का मंचन किया गया। अंतिम दिन मेले का आयोजन किया गया। रामलीला मंचन समापन पर डॉ. सुमन तोमर ने सभी का आभार व्यक्त किया।
वहीं दूसरी ओर पुराना गंज में दशहरा के अवसर पर शोभायात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें श्रीराम दरबार, हनुमान जी, कृष्ण जी आदि की झांकियां शामिल रहीं। इसके बाद दशहरा के अवसर पर रावण दहन हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि भाजपा नेता आकाश सक्सेना ने कहा कि यह त्योहार भारतीय संस्क़ृति की वीरता का पूजक और शौर्य का उपासक है। इस अवसर पर प्रमोद कुमार गुप्ता, रजत गुप्ता, रविन्द्र गुप्ता, नवीन गुप्ता, अनिल वशिष्ठ, दीपक गोयल, गौरव गुप्ता, निमित, कुशाग्र, अनुज भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
सिविल लाइंस स्थित रामलीला मैदान में श्री हरि आदर्श रामलीला कमेटी की ओर से रामलीला मंचन का आयोजन हो रहा है। जिसमें मंगलवार रात मेघनाद वध, रावण वध की लीला मंचन के साथ ही रावण पुतला दहन किया गया। इसके साथ ही मेला लगाया गया, जिसमें भारी भीड़ रही। इस अवसर पर रामस्वरूप बांगा, राधा किशन सिडाना, महेश कुुमार जुनेजा, राकेश जुनेजा, सतीश चंद्र भाटिया ने सहयोग किया।