सतलुज आराधना कार्यक्रम में शरीक होने पर प्रबंध निदेशक नंदलाल शर्मा का स्वागत करते परियोजना प्रम
- फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। गंगा नदी की तर्ज पर एसजेवीएन की ओर से शुरू की गई सतलुज आराधना का आयोजन सोमवार को दत्तनगर में किया गया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में सतलुज जल विद्युत निगम के प्रबंध निदेशक नंद लाल शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। यहां पहुंचने पर रामपुर परियोजना प्रमुख सुरेश ठाकुर ने मुख्यातिथि का ढोल-नगाढ़ों के साथ जोरदार स्वागत किया।
412 मेगावाट रामपुर जल विद्युत स्टेशन ने सोमवार को सतलुज नदी की आराधना का आयोजन किया। एसजेवीएन के सीएमडी नंदलाल शर्मा की अध्यक्षता में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सोमवार शाम 7 बजे से शुरू हुआ। बनारस से आए प्रसिद्ध पंडितों ने सतलुज नदी की आराधना की। वेद मंत्रों के उच्चारण से समूचा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। पंडितों गंगा की तर्ज पर पारंपरिक विधि विधान से सतलुज नदी की आराधना की।
इस मौके पर सीएमडी नंद लाल शर्मा ने रामपुर परियोजना प्रमुख को जुलाई माह तक 10 हजार मिलियन यूनिट बिजली उत्पादन करने पर बधाई दी। उन्होंने क्षेत्र की पंचायतों के जनप्रतिनिधियों से सतलुज नदी को स्वच्छ बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता को लेकर संकल्प लिया कि भारत को स्वच्छ बनाएंगे। इसी तरह हमारा भी कर्तव्य बनता है कि हम अपने क्षेत्र को स्वच्छ रखें। इस मौके पर नाथपा झाकड़ी परियोजना प्रमुख संजीव सूद, लूहरी परियोजना प्रमुख आरएल नेगी और पीएस नेगी सहित अन्य मौजूद रहे।