फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां दुर्गा की भक्ति में डूबा शहर

Tue, 20 Oct 2015 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जयकारा शेरा वाली की बोलो साचे दरबार की जय। शहर भर में सुबह-शाम माता के जयकारों की गूंज है। मां दुर्गा के नवरात्रों में हर श्रद्धालु उनकी भक्ति के सागर में डूबा हुआ है। शहर में अलग-अलग स्थानों पर दुर्गा पूजन महोत्सवों का आयोजन किया जा रहा है। भक्त बड़े ही श्रद्धा भाव से माता की पूजा-अर्चना कर मनौती मांग रहे हैं।
विज्ञापन



सिविल लाइंस आदर्श धर्मशाला में चल रहे श्रीश्री सार्वजनिन दुर्गा पूजा में मंगलवार को सप्तमी पूजा की गई। श्रीगणेश, माता लक्ष्मी, श्री कार्तिक और सरस्वती जी की स्थापना कर मां दुर्गा का विधिवत रूप से पूजन किया गया। पूजन पुरोहित नरोत्तम मुखर्जी और निखिल चक्रवर्ती की ओर से किया गया।


शाम को संध्या आरती से पूजन की शुरुआत कर मां की स्तुति की गई। सांस्कृतिक कार्यक्रम में क्विज का आयोजन किया गया। मां कालरात्रि की उपासना के लिए अर्द्धरात्रि पूजा का आयोजन हुआ। इस दौरान डा. एसपी अधिकारी, श्यामा प्रसाद दास, सपन कुमार रॉय, सम्राट मित्रा, डा. पलाश मुखर्जी, सुष्मिता आदित्य, डा. एसके रॉय, मीना रॉय, शिव प्रसाद दास, अशोक दास, एसी मंडल, सीमा चक्रवर्ती, सीमा सिकदर, जया मित्रा, शिप्रा दास, सुमोना बोस ने सहयोग किया।
विज्ञापन



साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान रेडिको खेतान के डायरेक्टर केपी सिंह, खेतान फर्टीलाइजर्स के एमडी अनसुमन खेतान और दिलीप सक्सेना भी मौजूद रहे। ज्वालानगर रामलीला मैदान में संस्कृति प्रेरणा मंच की ओर से आयोजित किए जा रहे श्री दुर्गा पूजा कार्यक्रम में मंगलवार को पूजन की शुरुआत भोग और आरती के साथ की गई।


अष्टमी पूजन कर मां की स्तुति की गई। दोपहर में महिलाओं की ओर से माता के छंद और भजन गाए गए और शाम को कीर्तन का आयोजन किया गया। रात्रि में माता को भोग लगाकर आरती के बाद पूजन को विराम दिया गया। इस दौरान हरिशंकर दुबे, राजा विराट सिंह, राजेश कुमार, गोविंद पांडे, संजय श्रीवास्तव, अनुज सक्सेना, रमेश यादव, योगेंद्र चौहान, विपिन अग्रवाल, अमित कुमार आदि ने सहयोग किया।


इसके साथ ही रजा टेक्सटाइल कालोनी में चल रहे दुर्गा पूजा महोत्सव में मंगलवार को महिलाओं ने माता के छंद गाकर कीर्तन किया और शाम को श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए। इस दौरान चित्रा शर्मा, पूजा, मधु शर्मा, माधुरी तिवारी, शीतला श्रीवास्तव, आरती, समर बहादुर सिंह, अश्विनी त्यागी, प्रेम तिवारी आदि मौजूद रहे।


बिलासपुर में श्रीश्री दुर्गा मंदिर उत्थान समिति बंगाली कालोनी की ओर से चल रही दुर्गा पूजा में मंगलवार सुबह अष्टमी पर सार्वजनिन दुर्गा पूजा शुरू हुई। श्री दुर्गा देवी का महाष्टमी कल्पारंभ सुबह सात बजे आरंभ हुआ। महाष्टमी विहित पूजन प्रशस्त हुआ। व्यवस्था में समिति के सभी कार्यकर्ता लगे रहे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें