फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ क्विंटल मावा पकड़ा, नकली का संदेह 

Sun, 14 May 2017 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो मिलक/ रामपुर
विज्ञापन
मिलक में पुलिस चेकिंग के दौरान पकड़ी गई मावे से लदी पिकअप।
विज्ञापन

विज्ञापन

पुलिस ने बदायूं से हल्द्वानी जा रही एक मावे से लदी पिकअप पकड़ी है। इस पर आठ क्विंटल   मावा   लदा था जिस पर नकली होने की आशंका जताई गई है। मावे की जांच को टीम कोतवाली पहुंच गई है।

मिलक-बिलासपुर रोड पर कोतवाल आर.बी. कौल  अपनी टीम के साथ वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस बीच बिलासपुर रोड से होकर हल्द्वानी जा रही एक पिकअप को पुलिस ने चेकिंग के दौरान रोका। जिसमें धान की बोरियों में मावा लदा हुआ मिला। पुलिस ने नकली मावा होने की आशंका में पिकअप को अपने कब्जे  में   लिया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल ने पकड़ी गई पिकअप की सूचना उपजिलाधिकारी लालता प्रसाद शाक्य को दी। जिस पर खाद्य विभाग की टीम को सूचित किया गया है। जांच टीम  कोतवाली पहुंच गई है और उसने मावे की सैपिंल का काम शुरू कर दिया है। मावा चोरी छिपे धान की बोरियों में भरा था। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया है। मावा बदायूं जिले के दातागंज से हल्द्वानी जा रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें