शुक्रवार को नकली चाय पकड़ी गई थी। पुलिस ने शनिवार नकली कीटनाशक से भरा डीसीएम पकड़ लिया। एक व्यापारी के घर में कीटनाशक के डिब्बे उतारे जा रहे थे। पुलिस ने कीटनाशक समेत डीसीएम को कोतवाली ले गई। चालक को भी हिरासत में ले लिया। सूचना के बाद कृषि अधिकारी भी कोतवाली पहुंच गए। उन्होंने कीटनाशक का नमूना लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
कोतवाली पुलिस को शुक्रवार की रात गुप्त सूचना मिली कि चौकी हजियानी में मुदित गुप्ता के घर में डीसीएम से नकली कीटनाशक उतारा जा रहा है। पुलिस ने छापामाकर नकली कीटनाशक पकड़ लिया। साथ ही डीसीएम को भी कब्जे में लिया। उस समय से कुछ ही पेटी उतर चुकी थीं। पुलिस को देखकर गृहस्वामी मौके से खिसक लिया। पुलिस ने चालक से अभिलेख दिखाने के लिए कहा पर कागजात नहीं दिए।
लिहाजा पुलिस कीटनाशक और डीसीएम को कोतवाली ले गई। चालक को भी हिरासत में ले लिया। पुलिस ने शनिवार की सुबह कृषि विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। सूचना के बाद उप कृषि निदेशक वीरेंद्र कुमार टीम को लेकर कोतवाली पहुंचे। पुलिस की मौजूदगी में कीटनाशक की पेटी की गिनती कराई गई। डीसीएम में दिल्ली की ड्यू प्वाइंट के कंपनी के फरटेरा कीटनाशी के 32 पेटी में 768 पैकेट पाए गए। उप कृषि निदेशक ने कीटनाशक के नमूना लेकर परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेज दिया है। साथ ही कीटनाशी अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।