नफरती भाषण के मामले में सिपाही की गवाही पूरी
सपा नेता आजम खां के खिलाफ भोट थाने में दर्ज नफरती भाषण के मामले में बृहस्पतिवार को सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान गवाह सिपाही परमेंद्र सिंह ने कोर्ट पहुंचकर गवाही दी। उनकी गवाही पूरी हो गई। इस मामले की अगली सुनवाई 28 जनवरी को होगी। यह मामला वीडियो अवलोकन के प्रभारी अनिल चौहान ने 11 मई 2019 को दर्ज कराया था।
गवाह को धमकाने में पीड़ित ने दर्ज कराए बयान
गवाह को धमकाने के मामले में पीड़ित नन्हे ने कोर्ट में पहुंचकर अपने बयान दर्ज कराए। जहां पर सपा नेता आजम खां के अधिवक्ता ने जिरह की जो कि पूरी नहीं हो सकी। लिहाजा इस मामले की सुनवाई शुक्रवार को भी होगी। यह मामला गंज थाने में नन्हे की ओर से दर्ज कराया था,जिसमें सपा नेता आजम खां को आरोपी बनाया गया है। यह मामला एमपी-एमएलए सेशन कोर्ट में विचाराधीन है।