फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली की बढ़ी दरों के विरोध में सपाइयों ने दिया धरना

Fri, 08 Dec 2017 01:28 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
विज्ञापन
कलक्ट्रेट के बाहर बिजली की बढ़ी दरों के विरोध में धरना देते सपाई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजली की बढ़ी दरों के विरोध में उतरे सपाइयों ने कलक्ट्रेट पर धरना दिया। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीडीओ को सौंपा। इस बीच जिलेभर के सपाई दिग्गज मौजूद रहे। 
विज्ञापन

 गुरुवार को जिले भर के समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी व दिग्गज कलक्ट्रेट पहुंचे।

दोपहर साढ़े बारह बजे करीब कलक्ट्रेट के बाहर सपाइयों का धरना शुरू हुआ। बिजली की बढ़ी दरों के खिलाफ बोलते हुए दिग्गजों में पूर्व मंत्री बृजेंद्रपाल सिंह यादव, विधायक असमोली पिंकी यादव, जिलाध्यक्ष फिरोज खां, हरिप्रकाश शर्मा, कृष्णमुरारी शंखधार, गालिब खां व बिट्टन ने कहा कि सरकार की ओर से बढ़ाई गई बिजली की दरों ने किसानों व आम आदमी की कमर तोड़ दी है।

यह किसानों के साथ बेमानी है। समाजवादी पार्टी इसका पुरजोर विरोध करेगी। बिजली की बढ़ी दरों का फरमान वापस लिया जाए। करीब दो घंटे के धरने के बाद सपाई कलक्ट्रेट पहुंचे और सरकार को आड़े हाथ लेते हुए जमकर नारेबाजी की गई।
विज्ञापन


इसके बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिला विकास अधिकारी अरविंद कुमार को सौंपा गया। सपाइयों में सुहैल इकबाल, अखिलेश यादव, सत्यवीर यादव, रामू यादव, निसार अहमद, अतुल गुप्ता, शोभित काका व कपिल गुप्ता आदि मौजूद रहे। संचालन कमल शर्मा ने किया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें