फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: दो वाहनों की भिड़ंत में एक के चालक की मौत

Sun, 16 Nov 2025 02:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार (रामपुर)। मानपुर तिराहे के पास शुक्रवार देर रात एक ट्राला और कैंटर की भिड़ंत हो गई। हादसे में ट्राले का चालक हापुड़ जिले के सोनाला गांव निवासी दिनेश (45) गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन

घटना शुक्रवार रात लगभग साढ़े नौ बजे की है। स्वार की ओर से लोहे के गार्डर लदा ट्राला बाजपुर की तरफ जा रहा था। जैसे ही ट्राला मानपुर तिराहे स्थित संधू मैरिज हाल के पास पहुंचा, तभी बाजपुर की ओर से तेज रफ्तार कैंटर अनियंत्रित होकर ट्राले में जा घुसा। हादसे में ट्राले का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि कैंटर चालक को मामूली चोटें आईं। घायल चालक को बाहर निकालकर तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां उपचार मिलने से पहले ही उसकी मौत हो गई।
मृतक चालक की पहचान हापुड़ जिले के सोनाला गांव निवासी दिनेश के रूप में हुई है। चालक के कपड़ों में मिले कागजों के आधार पर पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी, जो शनिवार सुबह जिला अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने ट्राला और कैंटर दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। कार्यवाहक चौकी प्रभारी अंकित कुमार ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें