फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य कर्मियों के लिए ड्रेस कोड अनिवार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिलेभर के सरकारी अस्पतालों में अब स्वास्थ्य कर्मी ड्रेस कोड व आईडी के साथ नजर आएंगे। दलालों के चंगुल से मरीजों को बचाने के लिए ड्रेस कोड जारी हुआ है। अगर कोई भी कर्मी बिना ड्रेस व आईडी कार्ड के ड्यूटी पर नजर आया तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिला अस्पताल, सीएचसी, पीएचसी सहित सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनात डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल टीम, वार्ड ब्वॉय व सुरक्षा कर्मियों सहित सभी कर्मचारियों को निर्धारित ड्रेस व अपने पहचान पत्र के साथ ही ड्यूटी पर तैनात रहना होगा। अभी तक अस्पताल में आने वाले मरीजों को परेशानी होती है। वह समझ नहीं पाते हैं कि कौन चिकित्सक है और कौन सुरक्षा कर्मी।
दवाई देने के लिए किसकी ड्यूटी लगी है और अस्पताल में कौन दलाल घूम रहा है। यहां कई बार दलालों के चंगुल में मरीज फंस चुके हैं और दलाल उनका उपचार जल्दी कराने के एवज में रुपये ले लेते हैं। दलालों की बढ़ती सक्रियता को समाप्त करने के लिए सीएमओ ने नई व्यवस्था लागू की है। सभी कर्मचारियों का ड्रेस और पहचान पत्र के साथ ही ड्यूटी पर पहुंचना अनिवार्य कर दिया है। लापरवाही बरतने वाले कर्मियों की जांच के लिए समिति गठित की जाएगी।
विज्ञापन


स्वास्थ्य कर्मियों की जवाबदेही बढ़ जाएगी और स्वास्थ्य सेवाओं में भी सुधार होगा। यह कदम मरीजों के साथ अस्पताल के स्टाफ के व्यवहार और सेवा भावना पर भी सकारात्मक प्रभाव डालेगा। मरीजों की सहूलियत को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। इससे स्वास्थ्य कर्मी को पहचानने में आसानी होगी।
विज्ञापन

- डॉ. दीपा सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें