फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के निर्माण में मिली खामी  

Wed, 17 Oct 2018 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
रामपुर के सींगनखेड़ा में बनाएस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम।
विज्ञापन
   
विज्ञापन

 सींगनखेड़ा में निर्माणधीन एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम (स्पोर्ट्स कांप्लेक्स) को खेल विभाग के लिए हस्तांतरित किए जाने की प्रक्रिया से पूर्व कमेटी द्वारा की गई जांच में निर्माण में खामियां सामने आई हैं। पिछले माह हुई बारिश का पानी डोरमेट्री से लेकर अन्य स्थानों तक पर घुस गया तो कई स्थानों पर सीलन भी पाई गई। इस पर कमेटी ने इन खामियों को दूर कर हस्तांतरित किए जाने के निर्देश दिए हैं।      

सपा सरकार में पूर्व मंत्री मोहम्मद आजम खां ने सींगनखेड़ा में स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के निर्माण को मंजूरी दिलाई थी। स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में हॉकी, बैडमिंटन, निशानेबाजी, कुश्ती, तैराकी समेत कई खेलों के लिए स्टेडियम और अन्य निर्माण किए जाने थे। पहले चरण में एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम के निर्माण को मंजूरी भी मिल गई। इसके बाद बीस हजार दर्शक क्षमता वाले एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम का निर्माण कार्य शुरू कराया गया।
विज्ञापन


इसके लिए शासन ने करीब 75 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया था। जिसमें से 51 करोड़ रुपये निर्माण कार्य और शेष धनराशि जमीन खरीदने के लिए निर्धारित की गई थी। शासन ने पूरा बजट जारी कर दिया लेकिन, इसके बाद भी कार्यदायी संस्था करीब तीन साल से अधिक समय बीतने के बाद भी स्टेडियम का निर्माण पूरा कर इसे खेल विभाग को हस्तांतरित नहीं कर सकी है।
विज्ञापन


सितंबर माह के अंत में शासन से निर्धारित कमेटी ने स्टेडियम को खेल विभाग के लिए हस्तांतरित किए जाने से पहले स्टेडियम पहुंचकर मानकों की जांच की। जिसमें डोरमेट्री में पानी और कई स्थानों पर सीलन पाई गई। इसके साथ ही कुछ फिनिशिंग कार्य भी संतोषजनक नहीं पाया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें