रामपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां से मुलाकात के लिए उनकी पत्नी एवं पूर्व सांसद डॉ. तजीन फात्मा बृहस्पतिवार को फिर जिला कारागार पहुंचीं। हालांकि प्रशासनिक कारणों से उनकी मुलाकात आजम खां से नहीं हो सकी। इसके बाद उन्होंने अपने बेटे एवं पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम से मुलाकात की। यह मुलाकात करीब आधे घंटे तक चली, जिसमें परिवार के साथ-साथ जौहर विश्वविद्यालय से जुड़े मामले में अगली रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई।
डॉ. तजीन फात्मा बृहस्पतिवार को जिला कारागार पहुंचीं, जहां उन्होंने अब्दुल्ला आजम से मुलाकात की। अब्दुल्ला आजम ने भी पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। मुलाकात के दौरान उन्होंने परिवार के अन्य सदस्यों का हालचाल भी जाना। जिला कारागार पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में डॉ. तजीन फात्मा के अब्दुल्ला के दोस्त भी शामिल रहे।
सपा जिलाध्यक्ष अजय सागर ने बताया कि डॉ. तजीन फात्मा की मुलाकात सपा नेता आजम खां से नहीं हो सकी। अब्दुल्ला आजम से ही मुलाकात हुई है।