फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान कुत्ता काट खाएगा: पांच साल के बच्चे पर कुत्तों ने किया हमला, मासूम के सिर-मुंह-जांघ पर लगाए गए 22 टांके

Wed, 18 Jan 2023 09:39 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर

सार

रामसेवक ने बताया कि राकेश सुबह में घर के बाहर खेल रहा था। इस बीच गली के आवारा कुत्तों ने बालक पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
मासूम के साथ बैठे पिता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के रामपुर स्थित थाना गंज क्षेत्र के बमनपुरी निवासी रामसेवक के बेटे राकेश (05) पर बुधवार को कुत्तों ने हमला कर दिया। इस हमले में बालक गंभीर रूप से घायल हुआ है। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में बालक को भर्ती कराया गया है। बालक के सिर, मुंह और जांघ में जख्म हैं। उसके 22 टांके लगे हैं।

विज्ञापन

रामसेवक ने बताया कि राकेश सुबह में घर के बाहर खेल रहा था। इस बीच गली के आवारा कुत्तों ने बालक पर हमला कर दिया। बालक चीखने चिल्लाने लगा तो घर में भगदड़ मच गई। घरवालों ने कुत्तों को लाठी डंडे लेकर मौके से भगाया।
विज्ञापन

कुत्तों ने बालक का सिर, मुंह और जांघ में जख्म कर दिए थे। इससे बालक की हालत गंभीर हो गई। रामसेवक तुरंत अपने बेटे को उपचार के लिए जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे। यहां पर डॉक्टरों ने बच्चे को एंटी रैबीज वैक्सीन लगाई और जख्मों पर टांके लगाकर मलहम पट्टी की। बालक की हालत चिंताजनक बनी हुई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें