फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान क्रय केंद्रों पर न भटकें बिचौलिए, डीएम ने दिए निर्देश

विज्ञापन
रामपुर कलक्ट्रेट सभागार में धान क्रय एजेंसियों के साथ बैठक लेते डीएम आन्जनेय कुमार सिंह।संवाद न - फोटो : RAMPUR
विज्ञापन
रामपुर। जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह ने विभिन्न धान क्रय एजेंसियों के साथ कलक्ट्रेट सभागार में बैठक की। बैठक में जिलाधिकारी ने क्रय एजेंसियों को निर्देश दिए कि किसानों के धान खरीदने के लिए तत्काल रूप से टोकन व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि उनको कहीं भी भटकना न पड़े। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि किसानों को धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य प्राप्त हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि यदि संभव हो तो किसानों के धान सूखाने के लिए तहसील या केंद्र के नजदीक जगह की उचित व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने क्रय एजेंसियों को निर्देशित किया कि केंद्र पर आने वाले प्रत्येक किसान का धान निर्धारित मानकों के अनुरूप क्रय किया जाए। आवश्यकतानुसार धान तौल के लिए अतिरिक्त कांटे की व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। कहीं भी किसी भी दशा में बिचौलियों को धान क्रय केंद्रों तथा उसके आसपास धान न खरीदने दिया जाए। धान क्रय केंद्रों पर इस बात का भी विशेष ध्यान रखें कि क्रय केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में मास्क और सैनेटाइजर की उपलब्धता बनी रहे। जिलाधिकारी ने जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी को निर्देश दिए कि धान क्रय केंद्रों की सुचारू रूप से नियमित निगरानी और संचालन के लिए जनपद स्तरीय अधिकारियों को भी नामित कराएं। केंद्रों पर क्रय किए गए धान का उठान भी समय पर किया जाए, जिससे कि धान तौल के लिए जगह पर्याप्त रहे। उन्होंने सभी क्रय एजेंसिंयों को निर्देश दिए कि क्रय केंद्र से संबंधित जानकारी किसानों को उपलब्ध कराने के लिए प्रत्येक तहसील, क्रय केंद्रों एवं मुख्य मार्गों पर फ्लैक्सी की व्यवस्था की जाए, जिसके माध्यम से क्रय केंद्रों का नाम, एजेंसी का नाम, धान क्रय के मानकों का ब्योरा स्पष्ट रूप से अंकित किया जाए। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्राम पंचायतों में पराली जलाने पर प्रतिबंध लगाने के लिए ग्राम प्रधानों भी जिम्मेदारी तय की जाए। ग्राम पंचायतों में पराली जलाने वालों के साथ-साथ ग्राम प्रधानों के विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम भरत तिवारी, समस्त उपजिलाधिकारी एवं विभिन्न क्रय एजेंसी के प्रबंधक भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें