फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: डीएम-एसपी ने किया कन्या पूजन, गोदभराई के बाद कराया अन्नप्राशन

Sun, 18 Oct 2026 02:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। नवरात्र के मौके पर शनिवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत संपूर्ण समाधान दिवस के बाद तहसील सदर परिसर में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग (आईसीडीएस) की ओर से कन्या पूजन कार्यक्रम किया गया। इसमें डीएम सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों ने कन्या पूजन किया। साथ ही गर्भवती महिलाओं की गोदभराई और नवजातों का अन्नप्राशन कराया।
विज्ञापन

डीएम अजय कुमार द्विवेदी व एसपी अनिल सिंह शिशोदिया ने सबसे पहले कन्याओं को फूल-मालाएं पहनाकर पूजन किया तथा अल्पाहार वितरित कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही गर्भवती महिलाओं की गोदभराई व शिशुओं को खीर खिलाकर अन्नप्राशन कराया। डीएम ने कहा कि कन्या पूजन बेटियों के सम्मान और उनके महत्व का प्रतीक है। शासन की मंशा के अनुरूप मिशन शक्ति के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण, उनके अधिकारों की जानकारी तथा आत्मनिर्भर बनने के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। एसपी ने कहा कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।
इस मौके पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. दीपा सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों ने सहभागिता की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें