रामपुर। डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने एसपी विद्या सागर मिश्र और सीओ गुलाब चंद्र के साथ रामपुर स्थित जौहर शोध संस्थान का बुधवार को निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने ऑडिटोरियम, पुस्तकालय, प्रशिक्षण कक्ष और आवासीय भवनों की स्थिति देखी। उन्होंने भवन की मरम्मत, रंगाई-पुताई और सुंदरीकरण के कार्य प्राथमिकता से कराने के निर्देश दिए। साथ ही स्वच्छता, जलापूर्ति और विद्युत व्यवस्था में कमियों को तत्काल दूर करने को कहा। सीडीओ ने संस्थान में संचालित गतिविधियों की जानकारी लेते हुए विभिन्न योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।