फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वार में डीजे लगा वाहन जब्त करने पर बवाल

Fri, 12 Aug 2016 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 पुलिस द्वारा डीजे वाहन रोके जाने पर कांवड़िये भड़क गए। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए वाहन के आगे लेटकर जाम लगा दिया। इस दौरान कांवड़ियों और पुलिस में नोकझोंक भी हुई। मौके पहुंचे कोतवाल ने कांवड़ियों को समझा-बुझाकर डीजे वाहन को कोतवाली ले आए और डीजे को जब्त कर लिया। किसी तरह जाम खुलवाया। इस दौरान आधे घंटे तक रामपुर-बाजपुर मार्ग अवरुद्ध रहा।

 गुरुवार की सुबह नगर के शिव मंदिर से कांवड़िये गंगा जल लाने के लिए वाहन में डीजे लगाकर ब्रजघाट को प्रस्थान कर रहे थे। डीजे की आवाज सुन पुलिस स्वार-रामपुर मार्ग पर मौके पर पहुंच गई। डीजे वाहन को रोक कर कोतवाली ले जाने लगी। पुलिस द्वारा वाहन को पकड़ कर ले जाते देख कांवडिये भड़क गए और पुलिस के खिलाफ आक्रोशित होकर  प्रदर्शन व नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस जबरन वाहन को ले जाने लगी तो कांवड़िये डीजे वाहन के आगेे लेट गए। जिससे मार्ग अवरुद्ध हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस दौरान कांवड़ियों और पुलिस के बीच नोकझोंक होती रही। सूचना पर भाजपा वरिष्ठ नेता नगर अध्यक्ष महेंद्र सैनी, अधिवक्ता दिलीप अरोरा सहित कोतवाल हरीश चंद्र जोशी मौके पर पह़ुंच गए  और आक्रोशित कांवड़ियों को डीजे पर कोर्ट द्वारा प्रतिबंध का आदेश बताते हुए उन्हें शांत कराया। तब जाकर पुलिस डीजे वाहन को कोतवाली ले आई और डीजे को जब्त कर लिया गया। कोतवाल हरीश चंद्र जोशी ने बताया कि डीजे स्वामी ने नोटिस के बावजूद भी डीजे किराए पर दिया है जिसके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें