फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए लुक में नजर आएगी गांधी समाधि

Thu, 11 Aug 2016 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
विज्ञापन
रामपुर की गांधी समाधि
विज्ञापन
रामपुर की गांधी समाधि हर मायने में महत्वपूर्ण हैं। दिल्ली के राजघाट के बाद रामपुर में ही देश की यह दूसरी गांधी समाधि है। गांधी समाधि की सूरत संभालने का काम नगर विकास मंत्री आजम खां ने अपने हाथों में कुछ साल पहले लिया था, जिसके बाद गांधी समाधि की सूरत पूरी तरह बदलनी शुरू हुई।
विज्ञापन


अब जल्द ही गांधी समाधि नए लुक में नजर आएगी। गांधी समाधि के आसपास हरी भरी घास और झरना लगाया जा रहा है। इसके तीनों ओर शानदार गेट बनाए जा रहे हैं। करीब 12 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रही गांधी समाधि के सुंदरीकरण का काम अब आखिरी दौर में है। आजादी की सालगिरह के मौके पर तिरंगा, नए लुक की गांधी समाधि में फहराया जाएगा।  

अंतरराष्ट्रीय ख्याति दिलाने के प्रयास ः गांधी समाधि के सुंदरीकरण के साथ ही इसको अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पर्यटन स्थल बनाए जाने की कवायद भी की जा रही है। नगर विकास मंत्री आजम खां इसको लेकर गंभीर हैं। यदि उनकी कोशिशें सफल हो गईं तो रामपुर की गांधी समाधि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी चमकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें