फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: देर रात तक डीजे बजने से विद्यार्थियों की पढ़ाई हो रही बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिले में इन दिनों विवाह समारोह में डीजे और बैंड बाजे का चलन बढ़ता जा रहा है। वहीं दूसरी ओर बोर्ड परीक्षाएं भी चल रही हैं। ऐसे में देर रात तक तेज आवाज में बज रहे डीजे और बैंड-बाजे से परीक्षार्थियों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है। बच्चों समेत अभिभावकों ने प्रशासन से रात में डीजे पर रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में देर रात तक शादी समारोह और पार्टियों में तेज ध्वनि उपकरणों का प्रयोग किया जा रहा है। कई स्थानों पर देर रात तक डीजे और बैंड बाजे बजते हैं, जिससे छात्रों और अभिभावकों में आक्रोश है। अभिभावकों का कहना है कि बच्चे दिन में परीक्षा देकर लौटते हैं और रात में तैयारी करना चाहते हैं, लेकिन अत्यधिक शोर के कारण उनकी पढ़ाई नहीं हो पाती है।
लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि बोर्ड परीक्षाओं को देखते हुए ध्वनि प्रदूषण पर सख्ती से रोक लगाई जाए। लोगों का कहना है कि न्यायालय के निर्देशों के अनुसार रात 10 बजे के बाद लाउडस्पीकर एवं डीजे बजाने पर प्रतिबंध है, इसके बावजूद नियमों का पालन नहीं हो रहा है। रात में होटलों डीजे तो वहीं रास्तों पर बारात ले जाने के दौरान तेज आवाज में बैंड बाजे बजाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

उधर, एसपी विद्यासागर मिश्र ने बताया कि तेज आवाज में डीजे की शिकायत 112 पर की जा सकती है। कहा कि पुलिस लगातार तेज ध्वनि में देर रात तक डीजे बजाने वालों पर कार्रवाई कर रही है। चौकी और थानाध्यक्ष को भी लगातार गश्त कर कार्रवाई के लिए कहा गया है।

-
रात में तेज आवाज में डीजे और बैंड बाजे के शोर से बच्चे पढ़ाई नहीं कर पाते हैं। डीजे बजने से बच्चों का दिमाग डीजे की ओर चला जाता है। रात में डीजे और जो भी बैंड बाजे बजते हैं उन पर रोक लगनी चाहिए। - शीला सैनी, अभिभावक
-
डीजे से हार्ट के मरीजों को भारी दिक्कतों को सामना करना पड़ता है। डीजे से घर में बच्चों की पढ़ाई नहीं हो पाती है। रात में डीजे पर प्रतिबंध लगना चाहिए। जिससे बच्चे आसानी से पढ़ सकें।- नदीम, अभिभावक


तेज आवाज डीजे बजने पर हम पढ़ाई नहीं कर पाते हैं। जिससे कभी कभी स्कूल में दिया होमवर्क भी पूरा नहीं हो पाता है। जब हम स्कूल जाते हैं तो स्कूल में डांट पढ़ती है। डीजे पर रात में रोक लगनी चाहिए। - अयूर- छात्र
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें