फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी कब्जाने को परिवार समेत चुनावी मैदान में उतरे दिग्गज

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कुछ दिग्गज तो पूरे परिवार के साथ चुनावी मैदान में डटे हैं। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अब्दुल सलाम अपनी दोनों बेटियों और पत्नी के साथ खुद चुनाव लड़ रहे हैं, तो उन्होंने अपने दो सालों को भी चुनावी मैदान में उतारा है। इसी तरह कई और उम्मीदवार हैं, जिन्होंने अपनी दावेदारी को मजबूत करने के लिए अपने परिवार और अपने रिश्तेदारों पर भरोसा जताया है। हालांकि, ऊंट किस करवट बैठता है, यह तो मतगणना के बाद ही साफ होगा।
विज्ञापन

इस बार पंचायत चुनाव दिलचस्प है। दरअसल, रामपुर की जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट अनारक्षित है। ऐसे में कई दिग्गज नेता भी चुनाव मैदान में उतर गए हैं। न सिर्फ वे खुद, बल्कि अपने परिवार के साथ अलग-अलग सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि कुछ सीटों पर उन्होंने अपने रिश्तेदारों को चुनावी मैदान में उतारा है। इनमें सबसे अहम हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हाफिज अब्दुल सलाम। वह खुद वार्ड 16 से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ रहे हैं, तो उनकी पत्नी व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जाहिदा सलाम भी वार्ड 11 चुनाव लड़ रही हैं। यही नहीं अब्दुल सलाम ने अपनी दोनों बेटियों को भी चुनाव मैदान में उतार दिया है। उनकी बड़ी बेटी डॉ. अरीबा सलाम वार्ड 14 और छोटी बेटी अमीरा सलाम वार्ड दो से चुनाव लड़ रही हैं। इसके अलावा उनके साले जाकिर हुसैन भी वार्ड तीन से सियासत में किस्मत आजमा रहे हैं। निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह की बात की जाए तो वह खुद वार्ड 26 से चुनाव लड़ रहे हैं, तो उनकी पत्नी पूर्व जिला पंचायत सदस्य नीरज सिंह वार्ड 25 से किस्मत आजमा रही हैं। उनके बेटे कुमार सिद्धार्थ वार्ड 24 से चुनाव लड़ रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने अपने कई समर्थकों को भी चुनाव में उतारा है। उनकी कोशिश है कि ज्यादा से ज्यादा सदस्य जीतें और उनके दावेदारी मजबूत हो। वहीं, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ख्यालीराम लोधी खुद तो वार्ड 12 से भाजपा के समर्थन से चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि उनके कई समर्थक अलग-अलग वार्डों से चुनावी मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें