फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम में जनपद को मिला पहला स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम में शासन द्वारा जनपद रामपुर को प्रथम रैंक प्रदान की गई है। जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह ने क्षय रोग उन्मूलन से जुड़ी स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

जिला क्षय रोग अधिकारी प्रदीप वार्ष्णेय ने बताया कि शासन द्वारा आठ मानकों पर विस्तृत समीक्षा की गई तथा निर्धारित मानकों के अनुसार विभिन्न श्रेणियों में अधिकतम 95 अंक निर्धारित किए गए थे, जिसमें से जनपद रामपुर को सर्वोच्च 73 अंक के साथ प्रथम रैंक प्रदान की गई है। उन्होंने बताया कि क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम में जिलाधिकारी के नेतृत्व में पूरी टीम द्वारा कोविड के कारण प्रभावी लॉकडाउन के दौरान भी क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत कोई भी सेवा प्रभावित नहीं होने दी गई। पूरी टीम ने क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के साथ साथ कोविड-19 से बचाव एवं अन्य स्वास्थ्य से जुड़े कार्यों को अत्यंत सक्रियता के साथ किया गया, जिसके कारण जनपद को प्रथम रैंक प्राप्त हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें